प्रशांत किशोर ने नीतीश पर कर दी तल्ख टिप्पणी, कह दिया यह…

PK to Nitish

PK to Nitish

Share

PK to Nitish: जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा नीतीश कुमार की राजनीति का यह अंतिम दौर चल रहा है। अब उनका कोई महत्व नहीं रह गया है। प्रशांत किशोर यहीं नहीं रुके। उन्होंने नीतीश कुमार के बारे में और भी तल्ख टिप्पणी की।

‘अपना करियर नहीं बचा पाएंगे’

प्रशांत किशोर बोले, नीतीश कुमार अपना करियर नहीं बचा पाएंगे। उनका कोई महत्व नहीं रह गया है। चाहें वह महागठबंधन में रहें या एनडीए में। उन्होंने कहा नीतीश कुमार जिस पार्टी में जाएंगे तो वह खुद तो डूबेंगे ही उस पार्टी को भी ले डूबेंगे।

जीतनराम मांझी ने भी किया था ट्वीट

प्रशांत किशोर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में राजनीतिक उठा पटक की अटकलें तेज हैं। जीतनराम मांझी ने भी मंगलवार को नीतीश और राज्यपाल की मुलाकात के दौरान एक ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि खेला होवे…।

‘जिस दल में जाएंगे उसे भी डुबा देंगे’

प्रशांत किशोर ने कहा, नीतीश कुमार जितने हाथ-पैर मारना चाहें मार लें। नीतीश कुमार के जो अभी हालात हैं, वो ये हैं कि वो जिसके साथ भी जाएंगे या जो दल उनको लेगा… नीतीश कुमार तो डूबेंगे ही और उसको भी डुबा देंगे।”

यह भी पढ़ें: पर्यटकों की संख्या में मक्का और वेंटिकन सिटी मिलकर भी नहीं कर पाएंगे अयोध्या की बराबरी!

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें