Advertisement

पर्यटकों की संख्या में मक्का और वेंटिकन सिटी मिलकर भी नहीं कर पाएंगे अयोध्या की बराबरी!

Tourism in Ayodhya

Tourism in Ayodhya

Share
Advertisement

Tourism in Ayodhya: रामलला की नगरी पर्यटकों के मामले में भारत के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर, आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी, आगरा के ताज महल सहित कई पर्यटन स्थलों को पीछे छोड़ देगी। बात अगर वैश्विक स्तर पर करें तो मक्का और वेंटिकन सिटी में कुल मिलाकर जितने पर्यटक आते हैं उससे ज्यादा तादाद में पर्यटक अयोध्या पहुंचेगे। ये दावा है ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की एक रिपोर्ट का।   

Advertisement

जेफरीज ने जारी की रिपोर्ट

रिपोर्ट संभवना जताई गई है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भव्य उद्घाटन के बाद हर साल लगभग 5 करोड़ पर्यटक रामलला के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इसके पीछे यातायात और परिवहन के लिए अयोध्या में तैयार किए गए आधारभूत ढांचे का अहम योगदान होगा। अयोध्या में बना एयरपोर्ट, बेहतर रेल नेटवर्क और सड़क मार्ग की सुगमता और कनेक्टिविटी इसमें अहम योगदान निभाएंगी। वहीं आवासीय योजनाओं और पर्यटकों के लिए बनकर तैयार हो रहे नए होटल्स आदि भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। भारत के उत्तरप्रदेश का यह शहर एक बड़े टूरिस्ट हब के रूप में उभरेगा।

हर साल 5 से 10 करोड़ पर्यटक पहुंचने की संभावना

रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई कि अयोध्या में हर वर्ष लगभग 5 से 10 करोड़ के बीच पर्यटक पहुंचेंगे। वहीं बात अगर तिरुपति बालाजी की करें तो यहां हर वर्ष लगभग ढाई से तीन करोड़ पर्यटक आते हैं जिनसे 1200 करोड़ का रिवेन्यू जनरेट होता है। ऐसे में अयोध्या रिवेन्यू के मामले में भी तिरुपति बालाजी से आगे रहेगा।

मक्का में दो करोड़ तो वेंटिकन सिटी में आते 90 लाख पर्यटक

बात अगर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की करें तो यहां हर साल तीन से साढ़े तीन करोड़ पर्यटक आते हैं। वहीं मक्का में हर साल लगभग दो करोड़ और वेटिकन सिटी में हर साल 90 लाख पर्यटक आते हैं। ऐसे में श्रीराम की नगरी इन सभी को पछाड़ सकती है।

धार्मिक पर्यटन स्थल कर रहे अहम योगदान

रिपोर्ट में कहा गया कि धार्मिक पर्यटन स्थलों के प्रति पर्यटकों का आकर्षण लगातार जारी है भले ही वहां मौजूदा स्थिति में बुनियादी ढांचागत बाधाएं हों। रिपोर्ट के मुताबिक अधिकांश लोकप्रिय स्थलों पर हर साल तकरीबन एक करोड़ से 30 करोड़ पर्यटक आते हैं।

भारत बन जाएगा नया टूरिज्म हॉटस्पॉट!

रिपोर्ट में कहा गया कि राम मंदिर उद्घाटन का बड़ा आर्थिक प्रभाव देखने को मिलेगा। भारत एक नया टूरिज्म हॉटस्पॉट बनने जा रहा है। यह हर साल 50 मिलियन (5 करोड़) पर्यटकों को आकर्षित करेगा जबकि मक्का और बेटिकन सिटी में एक साल में लगभग 30 मिलियन (3 करोड़) पर्यटक आते हैं।

यातायात सुविधाओं का विशेष योगदान

रिपोर्ट में कहा गया कि अभी अयोध्या के एयरपोर्ट का फेज वन शुरू हुआ है जो कि 10 लाख यात्रियों के लिए सुविधा प्रदान कर सकता है। वहीं वहां का रेलवे स्टेशन भी 60,000 यात्रियों की सुविधा के हिसाब से बनाया गया है। ऐसे में अयोध्या में सर्वाधिक पर्यटन की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।

जीडीपी में भी होगी ग्रोथ

बात अगर जीडीपी की करें तो पर्यटन क्षेत्र ने वित्त वर्ष 2018-19 में जीडीपी में 194 अरब डॉलर का योगदान दिया। जो कि अब आठ प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है और 2032-33 में इसके 443 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश की राज्यपाल से मुलाकात, मांझी ने कह कर यह बात… बढ़ा दी सियासी हलचल

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *