विदेश

हरिपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट से भीषण हादसा, 8 की मौत, कई घायल

Haripur Blast : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां गैस पाइपलाइन में अचानक जोरदार धमाका हुआ. इस भीषण विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई.

यह घटना हत्तर इंडस्ट्रियल एस्टेट के उस इलाके में हुई, जो ग्रैंड ट्रंक रोड के पास एक फैक्ट्री के आसपास स्थित है. विस्फोट इतना भीषण था कि तुरंत ही इलाके में आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटों ने आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग ने पास के एक मकान को भी नुकसान पहुंचाया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई और राहत कार्य में मुश्किलें बढ़ गईं.

छह बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

पाकिस्तान की आपातकालीन सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के अनुसार हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग फैलने के दौरान राहत और बचाव दल ने चार महिलाओं और छह बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, हालांकि कई महिलाएं और बच्चे अब भी गंभीर हालत में हैं.

मौत की वजह दम घुटना

हरिपुर के उपायुक्त वसीम अहमद ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में कई लोगों की मौत की वजह दम घुटना माना जा रहा है. घटनास्थल पर बचाव अभियान लगातार जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है. फिलहाल गैस पाइपलाइन में हुए इस विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है. धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज आसपास के कई इलाकों में सुनी गई.

ये भी पढ़ें- दोस्त से मिलने के लिए 12 किलोमीटर दौड़ी लड़की, धूल से हुआ बुरा हाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button