Madhya Pradesh

कांग्रेस तानाशाही पर उतरी भाजपा को जनता देगी करारा जवाब- अम्बिका सिंह

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के सांसद की सदस्यता रद्द किये जाने पर तीखी टिप्पणी करते हुये पूर्व विधायक अम्बिका सिंह और वरिष्ठ नेता डा. आर.जी. सिंह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर आयी है। आने वाले लोकसभा के चुनाव में देश की जनता इसका करारा जबाब देगी। कहा कि राहुल गांधी के सवालों से डरी भाजपा ने षड़यंत्र करके उनकी सदस्यता को ही अदालत के फैसले के 24 घंटे के भीतर समाप्त करा दिया।

देश की जनता इसे देख समझ रही है। आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राहुल गांधी के सवालों से डर गये है। कांग्रेस इसे लेकर जनता के बीच जायेगी और जरूरत पड़ी तो जेल भरो आन्दोलन भी चलाया जायेगा। कहा कि जो कांग्रेस अंग्रेजी हुकूमत से नहीं डरी वह मनमाने गैर लोकतांत्रिक फैसलों से डरने वाली नहीं है। जनता भाजपा को करारा सबक सिखाने का मन बनाने लगी है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ है।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी मोदी सरनेम टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने की तारीख से लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी मामले में सूरत की कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई है। हालांकि, कोर्ट ने सजा को 30 दिन के लिए निलंबित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button