Ram Navami: सूर्य की किरणों से होगा ‘रामलला’ का तिलक, दर्शन के लिए अयोध्या में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Ram Navami: देश आज बड़े ही धूमधाम से रामनवमी मनाई जा रही है। लोग बेसब्री से इस बार राम नवमी का इंतजार कर रहे थे क्योंकि 500 सालों बाद आज रामलला टेंट की बजाय अपने भव्य राम मंदिर में अपना जन्मदिन मनाएंगे। पूरा देश शुभ मुहुर्त का इंतजार कर रहा है। आज ही रामलला के महामस्तक का सूर्य किरणों से अभिषेक होगा।
Ram Navami: 12 बजकर 16 मिनट पर होगा रामलला का जन्म
जानकारी के लिए बता दें कि दोपहर करीब 12 बजकर 16 मिनट पर जब श्रीराम का जन्म होगा उसी के बाद करीब 4 मिनट तक सूर्य की किरणें उनके मस्तक पर पड़ेंगी। प्रभु राम का सूर्य तिलक विज्ञान के फॉर्मूले के तहत किया जाएगा। देश में हर जगह राम भगवान के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। बता दें की जन्म के बाद रामलला को 56 प्रकार का भोग भी लगाया जाएगा।
पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने भी देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘इस पावन अवसर पर मेरा मन भावविभोर और कृतार्थ है। ये श्रीराम की परम कृपा है कि इसी वर्ष अपने कोटि-कोटि देशवासियों के साथ मैं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बना। अवधपुरी के उस क्षण की स्मृतियां अब भी उसी ऊर्जा से मेरे मन में स्पंदित होती हैं।’
5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद मिला सौभाग्य
उन्होंने आगे कहा कि ‘यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है।’
राम मंदिर में लगा भक्तों का तांता
राम नवमी के इस शुभ अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में भी भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए राम मंदिर पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़ें- सहारनपुर में CM योगी का रोड शो, सड़क के दोनों तरफ रही भारी भीड़..पूरे रास्ते जयश्री राम की गूंज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप