Parliament : ‘ऐसा है…हम लोग केवल रील बनाने वाले नहीं हैं’,रील मंत्री कहे जाने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भड़के

Parliament : संसद का मानसून सत्र चल रहा है। आज लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भाषण दिया। इस दौरान संसद में हंगामा मचने लगा और विपक्षी सांसद ने रील मंत्री कह दिया। इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम मेहनत करने वाले लोग हैं, काम करने वाले लोग हैं। आपकी तरह केवल रील बनाकर दिखाने वाले लोग नहीं हैं।
आपको बता दें कि संसद का मानसून सत्र चल रहा है। लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भाषण दिया। इस दौरान संसद में खूब हंगामा हुआ। आपको बता दें कि अश्वनी वैष्णव के बोलते समय विपक्षी सांसद ने उन्हें रील मंत्री कह दिया। इस दौरान अश्विनी वैष्णव गुस्सा हो गए और उन्होंने चुप रहने के लिए कहा। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष से भी शिकायत की। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत करते हुए कहा कि माननीय अध्यक्ष जी हाउस को ऑर्डर में लाइए। ये क्या तरीका है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ऐसा है…हम लोग केवल रील बनाने वाले नहीं हैं। हम मेहनत करने वाले लोग हैं, काम करने वाले लोग हैं। आपकी तरह केवल रील बनाकर दिखाने वाले लोग नहीं हैं..समझें। माननीय अध्यक्ष जी हाउस को ऑर्डर में लाइए. ये क्या तरीका है। कुछ भी बोल देते हैं। बैठो, चुप बैठो…एकदम। कुछ भी बोल देते हैं माननीय मंत्री जी आप किसी भी व्यक्ति का रिस्पांस मत करो।
ये भी पढ़ें : Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने पर PM मोदी ने स्वप्निल को दी बधाई, कहा- आपके जीतने से हर भारतीय खुश
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप