खेलबड़ी ख़बर

निशानेबाज मनु भाकर ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य पदक…भारत को मिला पहला मेडल

Paris Olympics 2024: भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है. मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता। मनु ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं। भारत का मौजूदा ओलंपिक में यह पहला मेडल रहा। मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए।

https://twitter.com/AHindinews/status/1817507561597460860

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “एक ऐतिहासिक पदक। #ParisOlympics2024 में भारत के लिए पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई! कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1817514701666095501

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट कर दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह निशानेबाजी प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है। उनकी उपलब्धि कई खिलाड़ियों, विशेषकर महिलाओं को प्रेरित करेगी…”

https://twitter.com/AHindinews/status/1817517439510356029

‘मनु को सरकार और फेडरेशन से काफी सहयोग मिला’

ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के पिता राम किशन भाकर ने कहा, “पूरा देश खुश है, उसके दो इवेंट बचे हैं और हमें उम्मीद है कि वो और अच्छा प्रदर्शन करेगी…मनु को सरकार और फेडरेशन से काफी सहयोग मिला…यह बहुत बड़ी उपलब्धि है…”

https://twitter.com/AHindinews/status/1817519692820435050

हरियाणा: ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के घर जश्न शुरू हुआ। निशानेबाज मनु भाकर ने #ParisOlympics2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर पेरिस 2024 में अपने दूसरे ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में डेब्यू किया था, लेकिन 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन के दौरान उनकी पिस्टल खराब हो जाने के कारण उन्हें मेडल से वंचित रहना पड़ा। मिक्स्ड टीम 10 मीटर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी वह पदक हासिल करने से चूक गई थीं।

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडे को बनाया यूपी विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button