बड़ी ख़बरविदेश

Pak Afghan War : तालिबान ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, डूरंड लाइन पर अफगान सेना का कब्जा

Pak Afghan War : एक ओर जहां मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल-ईरान में युद्ध जारी है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुले युद्ध की धमकी दी है। इस बीच तालिबान सेना ने हथियारों से लैस ड्रोन से बेहद अहम पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। तालिबान सेना ने डूरंड लाइन स्थित दो प्रमुख पाकिस्तान चौकियों पर कब्जा कर लिया है। तालिबानी सेना के दावे के बाद पाकिस्तानी सेना के रडार सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तालिबानियों का डूरंड लाइन पर कब्जा

अफगान-पाकिस्तान सेना के मध्य जारी संघर्ष के बीच अफगान सेना ने डूरंड लाइन पर कब्जा कर लिया है। ‘टोलो न्यूज’ के मुताबिक इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला किया है। हमले में कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक और शोराबक जिलों के पास डूरंड लाइन स्थित पाकिस्तानी चौकियों कब्जा कर लिया।

पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला

चौकियों पर कब्जे के साथ अफगान सेना ने पाकिस्तान के अन्य सैन्य ठिकानों पर भी ड्रोन से हवाई हमला किया है। इन हमलों ने पाकिस्तानी सेना के होश उड़ा दिए। इससे पाकिस्तानी रडार सिस्टम पर भी सवाल उठने लगे हैं। अफगानिस्तान की नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री ने अपने ऑफिशियल ‘एक्स’ पर जानकारी साझा किया। उनके अनुसार, अफगान एयर फोर्स ने पाकिस्तान के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर सटीक और को-ऑर्डिनेटेड हवाई हमले किए हैं। ये हमले नूरखान एयर बेस, क्वेटा के 12th डिवीजन हेडक्वार्टर और खैबर पख्तूनवा सहित कई सैन्य ठिकानों पर हुए हैं। हमलों में इन सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान हुआ है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जख्म हुए ताजा

नूर खान पर यह हमला जखमों पर नमक छिड़कने जैसा है। यह खबर इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि​ इसके पहले भारत ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में नूर खान एयर बेस को निशाना बनाया था। मई 2025 में हुए इस हमलों से पाकिस्तान घुटनों पर आ गया था। दोनों देशों के बीच सीजफायर के बाद एयर बेस का मरम्मत का काम चल रहा था। इसी बीच तालिबान सेना ने भी नूर खान एयर बेस को निशाना बनाया। तालिबान द्वारा एयर बेस पर हवाई हमलों से एक बार फिर नूर खान सुर्खियों में आ गया है।

ये भी पढ़ें- Iran Israel War : गोलिस्तान पैलेस पर इजरायल का हमला, 500 साल पुराना है इतिहास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button