राष्ट्रीय

ओवैसी ने CM हिमंता की विवादित ‘गन वाली तस्वीर’ पर हैदराबाद पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

CM Himanta News : एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद पुलिस में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. यह शिकायत उस वीडियो को लेकर है, जिसे असम बीजेपी ने सोशल मीडिया पर साझा किया था और बाद में हटा दिया गया. ओवैसी का दावा है कि वीडियो में मुख्यमंत्री को मुसलमानों को ‘शूट’ करते हुए दिखाया गया है, जिसे उन्होंने भड़काऊ और हिंसक बताया है.

ओवैसी ने हैदराबाद पुलिस कमिश्नर से इस मामले में सीएम के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने की मांग की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए ओवैसी ने कहा कि दुर्भाग्य से नरसंहार वाले नफरती भाषण (Genocidal Hate Speech) अब एक सामान्य बात बन गए हैं.

वीडियो को लेकर विवाद शुरू हुआ

असदुद्दीन ओवैसी के मुताबिक, जिस वीडियो को लेकर विवाद शुरू हुआ है, उसे असम बीजेपी के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया गया था. हालांकि, विवाद बढ़ने और तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है. ओवैसी का दावा है कि वीडियो में दिखाई गई सामग्री न केवल हिंसक थी, बल्कि मुस्लिम समुदाय को निशाना बना रही थी.

कानूनी कार्रवाई की मांग की

हैदराबाद में दर्ज शिकायत में ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है, उन्होंने हैदराबाद पुलिस कमिश्नर से आग्रह किया कि नफरत फैलाने वाले भाषण और हिंसा भड़काने वाले ऐसे कृत्यों पर रोक लगाना आवश्यक है. ओवैसी ने इसे समाज की शांति के लिए गंभीर खतरे के रूप में भी बताया है.

ये भी पढ़ें – दिल्ली-NCR में तेज हवाओं से बदला मौसम, 15 फरवरी तक तापमान बढ़ने के आसार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button