Other Statesराज्य

पालक्काड में पिक-अप वैन से 100 से अधिक विस्फोटक जब्त, इलाके में हड़कंप

Crime News : केरल के पालक्काड जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पुलिस ने पालक्काड शहर के पास एक पिक-अप वैन से 100 से ज्यादा विस्फोटक भरे बॉक्स जब्त किए हैं. पालक्काड टाउन साउथ पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि पालक्काड मेडिकल कॉलेज के पास गाड़ी में जिलेटिन स्टिक्स के 100 से अधिक बॉक्स और डेटोनेटर के 20 से ज्यादा बॉक्स पाए गए. इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है.

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में बड़ी मात्रा में विस्फोटक लाए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की. इस दौरान एक पिक-अप वैन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस के आदेश का पालन नहीं किया. इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा कर वैन को पकड़ लिया. जांच में गाड़ी से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई और चालक को हिरासत में ले लिया गया.

पुलिस ने विस्फोटक मामला दर्ज किया

पुलिस ने पिक-अप वैन के चालक के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विस्फोटक को ब्लैक स्टोन खदान (क्वारी) में इस्तेमाल करने के लिए छिपाकर लाया जा रहा था. इससे पहले भी राज्य में इस तरह के कुछ मामले सामने आ चुके हैं. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- बलूचिस्तान में मोसाद की साजिश, पाकिस्तानी पत्रकार ने खोले राज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button