One Nation – One Election : ‘किसी न किसी राज्य में चुनाव के कारण…’, वन नेशन – वन इलेक्शन पर बोले चिराग पासवान

Share

One Nation – One Election : मोदी कैबिनेट ने वन नेशन – वन इलेक्शन को मंजूरी दे दी है। ऐसा माना जा रहा है कि इस सत्र में सरकार संसद में विधेयक पेश कर सकती है। इसी कड़ी में चिराग पासवान ने भी वन नेशन वन इलेक्शन की वकालत की। उन्होंने गुरुवार को कहा कि किसी न किसी राज्य में चुनाव के कारण उस राज्य के कामों को रोका जाता है। उससे उस राज्य और देश दोनों का नुकसान होता है।

चिराग पासवान ने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन देश के लिए बहुत जरूरी है। जिस तरह से हर दूसरे-तीसरे महीने देश के किसी न किसी राज्य में चुनाव के कारण उस राज्य के कामों को रोका जाता है, उससे उस राज्य और देश दोनों का नुकसान होता है। इसी सोच के साथ वन नेशन-वन इलेक्शन को लाया जा रहा है। हर दूसरे-तीसरे महीने जिस तरह से देश के किसी न किसी राज्य में चुनाव होते हैं, उससे उस राज्य के विकास कार्यों में गतिरोध पैदा होता है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हर चीज का विरोध करती है। हर वो सोच जो पीएम मोदी द्वारा लाई जाती है उसका कांग्रेस ने विरोध ही किया है हालांकि जब देश आजाद हुआ था तो इसी सोच के साथ चुनाव करवाने की व्यवस्था को तैयार किया गया था कि 5 साल तक राज्य और देश दोनों की सरकारें चलेंगी।

यह भी पढ़ें : Delhi : अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *