
Odisha : पीएम नरेंद्र मोदी आज ओडिशा में थे। इस दौरान पीएम मोदी ने सुभद्रा योजना का शुभारंभ किया। इसके अलावा कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। रेलवे परियोजनाओं के लिए 28000 करोड़ से ज्यादा राशि रखी गई है, वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी अनावरण हुआ है। पीएम ने कहा कि इस दौरान गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति के सशक्तिकरण के लिए बड़े-बड़े फैसले लिए गए हैं, जो वादे हमने किए थे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देशभर में गणेश उत्सव की धूम है, गणपति को बिदाई दी जा रही है, आज अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व भी है, आज ही विश्वकर्मा पूजा भी है। दुनिया में भारत ही ऐसा देश है, जहां श्रम और कौशल को विश्वकर्मा के रूप में पूजा जाता है। मैं सभी देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देता हूं।
‘NDA सरकार के…’
पीएम मोदी ने कहा कि आज का यह दिन एक और वजह से भी विशेष है, आज केंद्र की NDA सरकार के 100 दिन भी हो रहे हैं। इस दौरान गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति के सशक्तिकरण के लिए बड़े-बड़े फैसले लिए गए हैं। जो वादे हमने किए थे, वो अभूतपूर्व गति से पूरे हो रहे हैं। भाजपा सरकार दिन-रात जनता की सेवा के लिए काम कर रही है। सुभद्रा योजना की बात करें तो जो 25 लाख से अधिक महिला लाभार्थी होंगी, उन्हें 1,250 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
ये भी पढ़ें : आगरा की युवती लखनऊ में हुई हैवानियत का शिकार, लखनऊ पुलिस ने की FIR
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप