
Weather Forecast : उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो रहे नए भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। सोमवार को हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मंगलवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है।
दिल्ली में आज और अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान
राजधानी दिल्ली में आज बारिश की संभावना जताई गई है। 2 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को बहुत हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल की शुरुआत अपेक्षाकृत ठंडी रहने वाली है।
तापमान में गिरावट के संकेत
हालांकि रविवार को दिल्ली में तेज धूप रही, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
पहाड़ी इलाकों और पंजाब में बारिश
विशेषज्ञों के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों और उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों में पहले ही बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम में इस बदलाव का असर मैदानी इलाकों में भी धीरे-धीरे दिखाई दे रहा है।
अप्रैल में नहीं चलेगी लू
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अप्रैल में भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। अनुमान है कि 20 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा।
पिछले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव
मार्च की शुरुआत गर्म रही, लेकिन दूसरे पखवाड़े में आए कई पश्चिमी विक्षोभों ने मौसम को ठंडा बनाए रखा। हालांकि पिछले 48 घंटों में तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें – अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









