
No-Confidence Notice Om Birla : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के लिए अब नई मुसीबत खड़ी हो गई है। विपक्ष ने ओम बिरला के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए धारा 94C के तहत लोकसभा सेक्रेटरी जनरल को अविश्वास प्रस्ताव सौंप दिया है। इस प्रस्ताव पर कुल 119 सांसदों ने साइन किए हैं। इसमें कांग्रेस, DMK और समाजवादी पार्टी जैसे दलों के सांसद शामिल हैं।
विपक्ष द्वारा लोकसभा के महासचिव को सौंपे गए नोटिस के बाद स्पीकर ओम बिरला ने खुद को सदन की कार्यवाही के संचालन से अलग कर लिया है और मंगलवार को यानी आज वह सदन की कार्यवाही का संचालन करने आसन पर नहीं आए।
क्या है मामला?
बता दें कि ओम बिरला ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में राहुल गांधी और दूसरे विपक्षी नेताओं को बोलने से रोका था। विपक्ष का कहना है कि बिरला ने उनके खिलाफ मानहानिकारक आरोप लगाए हैं। दरअसल, पिछले गुरुवार को प्रधानमंत्री के निर्धारित भाषण से कुछ ही मिनट पहले विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच लोकसभा स्थगित कर दी गई थी।
बिरला ने बाद में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को सदन में न आने की सलाह दी थी, क्योंकि उन्हें जानकारी थी कि विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री को निशाना बनाने के लिए कुछ अप्रत्याशित कर सकते हैं। विपक्ष ने नोटिस में कहा है कि सदन में स्पीकर की टिप्पणी से कांग्रेस सदस्यों पर साफ़ तौर पर झूठे आरोप लगे।
ये भी पढ़ें – मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद, इलाके की निगरानी में सुरक्षाबल तैनात
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









