Punjabराष्ट्रीय

निहंगों ने गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी के लिए उतारा मौत के घाट, हाथ-पैर काट कर पुलिस बैरिकेड पर टांगा

नई दिल्ली: सिंघु बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान निहंगों ने एक युवक की हत्या कर उसका शव लटका दिया। बताया जा रहा है कि युवक गुरु ग्रंथ साहिब को उठाकर भागने लगा तो सेवादारों ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ काट दिए।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई निहंग ने युवक को पकड़ उसे कथित सजा देते नजर आते हैं। इनमें से एक निहंग कहते नजर आ रहे हैं, ‘जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल, सिंघु बॉर्डर पर इस पापी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की। फौज ने इसका हाथ काट दिया और टांग भी काट दी है।’

आगे निहंग ने बताया कि वह युवक रात के समय निहंगों के तंबू में आया था। जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया था। युवक गुरु ग्रंथ साहिब को उठाकर भागने लगा तो वहां के सेवादारों ने पकड़ लिया। युवक निहंग के भेष में था। जब उसके कपड़े उतरवाए गए तो उसके सिर पर केश नहीं थे और उसने कछहरा पहना था। इसके बाद निहंगों ने उसकी बाजू और फिर टांग काट दी। अंतत: युवक की मौत हो गई।

https://twitter.com/HindiKhabar/status/1448943726647132167?s=20

संयुक्त किसान मोर्चा बयान

इस घटना पर संयुक्त किसान मोर्चा का बयान आया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि वे इस घटना की निंदा करते हैं। किसान मोर्चा ने युवक की पहचान बताते हुए कहा कि युवक का नाम लखबीर सिंह, पुत्र दर्शन सिंह था, जो  गांव चीमा कला, थाना सराय अमानत खान, जिला तरनतारन का रहने वाला था।

संगठन ने आगे कहा, संयुक्त किसान मोर्चा इस नृशंस हत्या की निंदा करते हुए यह स्पष्ट कर देना चाहता है कि इस घटना के दोनों पक्षों से (निहंग समूह/ग्रुप या मृतक व्यक्ति) संयुक्त किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है। हम किसी भी धार्मिक ग्रंथ या प्रतीक की बेअदबी के खिलाफ हैं, लेकिन इस आधार पर किसी भी व्यक्ति या समूह को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। हम यह मांग करते हैं कि इस हत्या और बेअदबी के षड़यंत्र के आरोप की जांच कर दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दी जाए। संयुक्त किसान मोर्चा किसी भी कानून सम्मत कार्यवाही में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करेगा। लोकतांत्रिक और शांतिमय तरीके से चला यह आंदोलन किसी भी हिंसा का विरोध करता है।

सिंघु बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान निहंगों द्वारा युवक की हत्या पर संयुक्त किसान मोर्चा का बयान

Related Articles

Back to top button