बड़ी ख़बरराष्ट्रीयशिक्षा

G-20 के चलते NEET SS 2023 की परिक्षा हुई स्थगित, आया नया अपडेट

NEET- SS 2023 की परीक्षा 9 और 10 सितंबर को होने वाली थी। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा—सुपर स्पेशलिटी (NEET-SS 2023) को स्थगित कर दिया है क्योंकि दिल्ली में 18 वां G-20 शिखर सम्मेलन होने वाला है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार NEET-SS 2023 की परीक्षा के दौरान दिल्ली में यात्रा प्रतिबंध लागू होने के कारण स्थगित कर दी गई है। NBEMS ने परीक्षा का संशोधित शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

NEET का रिवाइज्ड शेड्यूल आया

दरअसल NEET SS 2023 की परीक्षा 9 और 10 सितंबर को विभिन्न समूहों के लिए आयोजित होने वाली थी। NEET की परीक्षा का अब रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया गया है। उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर एग्जाम शेड्य चेक कर सकते है। नीट की परिक्षा को अब सितंबर के आखिरी सप्ताह में आयोजित कराया जाएगा।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, नीट एसएस की परीक्षा देश भर में 29 और 30 सितंबर, 2023 को अलग-अलग ग्रुपों में आयोजित की जाएगी। बता दें कि दो शिफ्ट में परीक्षा होगी। सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक पहली शिफ्ट होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। NEET-SS 2023 कंप्यूटर आधारित होगा। एक प्रश्नपत्र में 150 प्रश्न होंगे, जिसे दो घंटे में हल करना होगा। नोटिस के अनुसार राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) और स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक (डीजीएचएस) के परामर्श से एमएम/एमसीएच पाठ्यक्रम में प्रवेश का संशोधित कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

नीट एसएस परीक्षा का एडमिट कार्ड 22 सितंबर 2023 को किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉग इन डिटेल्स दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड और चेक कर सकते हैं। वहीं 15 अक्टूबर 2023 को परिणाम घोषित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – केंद्र के विशेष-सत्र पर CM नीतीश कुमार का बयान, ‘मैंने पहले ही कहा था…’

Related Articles

Back to top button