NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। इसी कड़ी में नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई एक्शन में है। अब सीबीआई ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें सन्नी कुमार और रंजीत शामिल है। इन दोनों को पटना से गिरफ्तार किया गया।
आपको बता दें कि पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम सन्नी कुमार और रंजीत है। एक परीक्षार्थी और दूसरा परीक्षार्थी का अभिभावक है, वहीं एक आरोपी नीट यूजी का पेपर देने वाला है। अब जांच एजेंसी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दरअसल अबतक जांच एजेंसी आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को कंकड़बाग में जानकारी मिली थी। इसके बाद जांच एजेंसी ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब इन आरोपियों को सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश करेगी।
नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियां
आपको बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियां हो रही हैं। नीट पेपर लीक मामले में बिहार में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद महाराष्ट्र के लातूर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, वहीं गुजरात में कुछ लोगों को गिरफ्तारियां हुई थीं। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच जारी है।
Bihar: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कार के बीच जोरदार टक्कर, 5 की मौत, 3 घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप