
Neeraj to Congress: पटना में जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह ने भ्रष्टाचार निरोधक प्रस्ताव और कांग्रेस में टूट को लेकर बड़ा बयान दिया है। नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को बिहार विधान परिषद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सार्वजनिक जीवन में सुचिता के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसी स्थिति में राज्य मंत्री परिषद में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जो प्रस्ताव पास किया है। वह चाहे जमीन से जुड़ा हुआ मामला हो, बालू से जुड़ा हुआ मामला हो या आर्थिक भ्रष्टाचार का मामला हो। इस पर नया कानून नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत होगा।
कांग्रेस विधायकों के दल बदल पर बोले, इतिहास दोहराता है
उन्होंने कहा, जिस प्रकार से सार्वजनिक जीवन को लोग कलुषित कर रहे हैं। बिहार की जनता इसका स्वागत करेगी। नीरज कुमार सिंह ने यह भी कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस की है हठधर्मिता रही है और कांग्रेस ने जिस प्रकार का आचरण पेश किया है, इतिहास दोहराता है। आज कांग्रेस पार्टी को वह दुर्दशा झेलनी पड़ रही है। जिनको अपने कार्यकाल में उन्होंने लागू किया था।
क्या है नया कानून
दरअसल बिहार सरकार क्राइम कंट्रोल और माफियाओं पर नकेल कसने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी एक नया कानून लाने पर विमर्श कर रही है। इस कानून का उपयोग सरकारी धनराशि को दुरुपयोग के खिलाफ भी किया जा सकेगा। ज्ञात हो कि इस नए कानून को नीतीश कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। इसे मौजूदा सत्र में ही बिल के रूप में पेश किया जाएगा। नए कानून में भ्रष्टाचार को गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
यह भी पढ़ें: विधायकों के पाला बदलने पर बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पार्टी से निकाल दिया
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”