हाइजैक हुए एमवी लीला नॉरफॉक पर उतरे नेवी कमांडो, सोमालिया तट पर 15 भारतीयों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी

New Delhi : सोमालिया कोस्ट के पास हाइजैक हुए ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ जहाज के पास भारतीय नौसेना का आईएनएस चेन्नई पहुंच गया है। नौसेना ने हेलीकॉप्टर उतार समुद्री लुटेरों को चेतावनी देते हुए नॉरफॉक को छोड़ने को कहा है। हालांकि, एमवी लीला नॉरफॉक जहाज पर मौजूद सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। मरिन कमांडो ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कमांडो जहाज पर उतर चुके हैं। हाइजैक हुए जहाज पर 15 भारतीय मौजूद हैं।
भारतीय नौसेना ने क्या कहा?
भारतीय युद्धपोत आईएनएस चेन्नई ने सवा तीन बजे एमवी लीला को रोका। लगातार, अरब सागर में भारतीय नौसेना के समुद्री गश्ती विमान और ड्रोन से नजर रख रहे हैं। नौसेना ने कहा कि जहाज की हम एमपीए, प्रीडेटर, एमक्यू9बी और integral helos के जरिए लगातार निगरानी कर रहे हैं। दरअसल, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने को लाइबेरिया के ध्वज वाले मालवाहक जहाज एमवी लीला नॉरफॉक के अपहरण की घटना की सूचना दी थी। यूकेएमटीओ, एक ब्रिटिश सैन्य संगठन है, जो रणनीतिक जलमार्गों में विभिन्न जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखता है।
सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है
जहाज में मौजूद लोगों ने पांच से छह अज्ञात हथियारबंद लोगों के सवार होने का संकेत दिया था। नौसेना के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि भारतीय नौसेना अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मित्र देशों के साथ क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सोमालिया कोस्ट के पास हाइजैक हुए एमवी लीला नॉरफॉक जहाज पर भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें – Rajasthan Cabinet Portfolio: सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, CM के पास गृह समेत 8 विभाग