Advertisement

Meghalaya : भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण जरूरी : राष्ट्रपति मुर्मू

Meghalaya : भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण जरूरी : राष्ट्रपति मुर्मू
Share
Advertisement

Meghalaya : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के सपने को साकार करने के लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में महिलाओं का सशक्तिकरण जरुरी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि महिला नीत विकास का विचार तभी लागू किया जा सकता है जब महिलाओं को अपनी पसंद के अनुसार चयन करने की स्वतंत्रता मिले। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्वतंत्रता के साथ, यह कुछ हद तक संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक आत्मनिर्भरता से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है।

Advertisement

महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है

राष्ट्रपति मुर्मू ने मेघालय (Meghalaya) के तुरा में बलजेक हवाई अड्डे पर, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ बातचीत की। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के सपने को साकार करने के लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश की महिलाएं अपनी पहचान बना रही हैं और प्रत्येक क्षेत्र में अन्य महिलाओं के लिए मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। चाहे वह क्षेत्र रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल, शिक्षा, उद्यमिता, कृषि या कोई भी अन्य क्षेत्र हो। महिलाओं को केवल कुछ प्रेरक शब्दों, प्रोत्साहन और अच्छे कार्यों पर सराहना की आवश्यकता होती है।

स्वयं-सहायता समूहों के सदस्यों से क्या कहा?

राष्ट्रपति ने स्वयं-सहायता समूहों के सदस्यों से कहा कि वे विकास के मार्ग पर आगे बढ़ते रहें और अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि यह अकेले उनकी यात्रा नहीं है, बल्कि हमारे देश में बड़ी संख्या में महिलाओं की यात्रा है, जिन्हें अभी भी अपने घरों की चारदीवारी से परे अवसरों का पता लगना बाकी है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र और देश की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनना चाहिए। इस मौके पर मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा कि हम हमारे राज्य के पहले दौरे के लिए हमारी आदरणीय राष्ट्रपति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

यह भी पढ़ें – Ram Mandir : राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते ही हो गया था राम मंदिर का शिलान्यास : शरद पवार

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें