Mahatma Gandhi: महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि आज, 1948 में गोडसे ने मारी थी गोली

Mahatma Gandhi: 76 death anniversary today killed by nathuram godse in hindi
Share

Mahatma Gandhi: भारत के राष्ट्रपिता कहलाए जाने वाले महात्मा गांधी की आज 76वीं पुण्यतिथि है। देश इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाता है। आज से 76 साल पहले 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मार दी थी। उस समय महात्मा गांधी 78 साल के थे।

महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर के मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। बापू के पिता का नाम करमचंद गांधी एवं उनकी माता का नाम पुतलीबाई है। वो तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आइये जानते हैं उनके वो विचार जिन पर दुनिया आज भी मंत्रमुग्ध है

Mahatma Gandhi: विभाजन पर गांधी के विचारों से सहमत नहीं थे गोडसे

नाथूराम विनायक गोडसे महात्मा गांधी के हत्यारे थे, जिन्होंने 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में बिंदु रिक्त सीमा पर गांधी को तीन बार सीने में गोली मार दी थी।  गोडसे, पुणे के एक हिंदू राष्ट्रवादी, जो मानते थे कि गांधी ने भारत के विभाजन के दौरान भारत के मुसलमानों की राजनीतिक मांगों का समर्थन किया था। नारायण आप्टे और छह अन्य लोगों के साथ मिलकर गोडसे ने गांधी की हत्या की साजिश रची। 

राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी है। राहुल महात्मा गांधी की फोटो पर फूल चढ़ाते नजर आए।

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, जानें IMD का अनुमान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए