Other Statesबड़ी ख़बरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Congress : मोदी सरकार के दस साल के ‘अन्याय काल’ को करेंगे उजागर : जयराम रमेश

Congress : कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का कल मणिपुर से शुभारंभ होने जा रहा है। उससे पहले पार्टी ने कहा कि यह चुनावी नहीं बल्कि वैचारिक यात्रा है। कांग्रेस (Congress) ने कहा कि यह यात्रा मोदी सरकार के दस साल के ‘अन्याय काल’ के खिलाफ निकाली जा रही है।

प्रधानमंत्री अमृत काल के सुनहरे सपने दिखाते हैं

जयराम रमेश ने मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह, पार्टी के प्रदेश प्रमुख केशम मेघचंद्र सिंह और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य गैखंम के साथ यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अमृत काल के सुनहरे सपने दिखाते हैं। लेकिन, बीते दस वर्षों की हकीकत क्या है? अमृत काल के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं। लेकिन, अन्याय काल का कोई जिक्र नहीं किया जाता है।

जयराम रमेश ने क्या कहा?

इसको लेकर कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि देश एक ऐसी विचारधारा का सामना कर रहा है, जो ध्रुवीकरण, आर्थिक असमानता और राजनीतिक अधिनायकवाद में भरोसा करती है। उन्होंने इसे सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा बीते दस वर्षों में हुए राजनीतिक, आर्थिक और सामान्य अन्याय को ध्यान में रखकर निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक सियासी पार्टी की यात्रा है। लेकिन, यह एक वैचारिक यात्रा है, चुनावी यात्री नहीं।

मणिपुर से मुंबई तक की यात्रा निकल रही   

यह यात्रा देश के पंद्रह राज्यों से गुजरेगी। जिनमें 100 लोकसभा क्षेत्रों को कवर होंगे। पार्टी का मानना है कि यह सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली भारत जोड़ो यात्रा की तरह परिवर्तनकारी साबित होगी। कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने उसे संसद में जनता के मुद्दों को उठाने का मौका नहीं दिया। इसलिए, वह मणिपुर से मुंबई तक की यह यात्रा निकाल रही है।

यह भी पढ़ें – Bihar: सीएम नीतीश ने नवनियुक्त शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले… पूरा करेंगे वादा

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button