कांग्रेस के तंज पर BJP का पलटवार, राहुल की फोटो शेयर कर याद दिलाया ‘परिवारवाद’

Rahul Gandhi
भाजपा (BJP) और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर तंज कसना जारी है। दोनों पार्टियों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग देखने को मिलती है। दोनों पार्टियों के सोशल मीडिया से शेयर की गई बातें सुर्खिया बन जाती है। हाल ही में मंगलवार को कांग्रेस ने एक ट्वीट किया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर शेयर की गई। जिसमें पीएम गेलरी में घुमते हुए गौतम अडाणी की तस्वीरों को देख रहे हैं। कांग्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था ‘मेरी दुनिया’
अब इसी पर भाजपा ने पलटवार किया है पीएम मोदी पर कसे गे तंज का जवाब देते हुए भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर की जिसमें राहुल के आसपास उनके परिवार के लोगों की तस्वीरें दिख रही हैं। इन तस्वीर को शेयर कर भाजपा ने कांग्रेस के परिवारवाद पर तंज कसा है।
भाजपा ने भी इस मामले में कांग्रेस की ही राह चुनी। भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर की जिसमें राहुल के आसपास उनके परिवार के लोगों की तस्वीरें दिख रही हैं। इन तस्वीर को शेयर कर भाजपा ने कांग्रेस के परिवारवाद निशाना साधा है।
राहुल के आसपास की तस्वीरों में देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू और एडविना माउंटबेटन की तस्वीरें भी देखी जा सकती है। भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीर को कैप्शन दिया है, ‘इनकी दुनिया’। भाजपा और कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया जारी इस आरोप-प्रत्यारोप के बाद दोनों पार्टियों के समर्थिक भी अपनी कलात्मकता दिखाने से बाज नहीं आ रहे और वे अपने-अपने अंदाज में इनकी दुनिया और मेरी दुनिया करने में व्यस्त हैं।
ये भी पढ़े:‘गैलरी में टहलते मोदी, दीवारों पर अदाणी की तस्वीरें, कांग्रेस का PM मोदी पर तंज