राष्ट्रीय

31 जुलाई तक अब नहीं चलेंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, DGCA ने बढ़ाई पाबंदियां

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानि की DGCA ने निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध को अब 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। DGCA ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 31 जुलाई, 2021 तक लागू रहेगा। हालांकि यह प्रतिबंध उन अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ानों पर लागू नहीं होंगे, जिन्हें डीजीसीए ने उड़ान की अनुमति दी है। आदेश में यह भी कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा मामले के आधार पर चुने हुए रूट्स पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है।

आपको बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को पहली बार मार्च 2020 में प्रतिबंधित किया गया था। घरेलू उड़ानें मई 2020 में फिर से शुरू हुईं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधित रही, क्योंकि कोरोना के मामले लगातार बड़ी संख्या में पाए जाते रहे। DGCA ने मार्च 2020 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध को कई बार बढ़ाया है। बीते साल कोविड के चलते दुनिया के अलग-अलग देशों में फंसे भारतीयों को वापस घर लाने के लिए भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन शुरू किया था, जिसके तहत कई दूसरे देश के लोगों को भारत लाया गया था।

Related Articles

Back to top button