
Delhi DTC Bus Accident : दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार को यानी आज एक बेकाबू डीटीसी बस ने कुछ लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार अन्य लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके के आक्रोशित लोगों ने बस रोककर उसपर हमला कर दिया। तोड़फोड़ करने के बाद भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया। पथराव में छह अन्य बसें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
स्कूटी सवार की मौत
दरअसल, इलाके में सोमवार की सुबह एक डीटीसी बस ने पहले एक स्कूटी सवार को रौंदा जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर एक ई-रिक्शा और कुछ अन्य लोगों को चपेट में ले लिया। इसमें स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में अन्य चार लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। मृतक की पहचान रविकांत शर्मा के रूप में की गई है।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराकर मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें – मोजतमा खामेनेई बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर, असेंबली ने ईरानियों से की एकजुटता बनाए रखने की अपील
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









