Nagaland : सीट बंटवारे पर हो रही चर्चा, जल्द होगा समाधान : राहुल गांधी

Nagaland : सीट बंटवारे पर हो रही चर्चा, जल्द होगा समाधान : राहुल गांधी
Share

Nagaland : ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे का जल्द समाधान निकल जाएगा। राहुल ने इस दौरान दावा किया कि विपक्षी गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त देगा। राहुल ने कहा कि इंडिया गठबंधन के दलों के बीच आपसी सम्मान और स्नेह हैं, जो एक वैचारिक गठबंधन हैं। यह गठबंधन भाजपा, आरएसएस के विचारों का विरोध करता है।

आम चुनाव में भाजपा को देंगे मात

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान नागालैंड (Nagaland) में राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में हैं। सभी सहयोगी दल आपस में बातचीत कर रहे हैं। फिलहाल सीट बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा की जा रही है, मुझे लगता है कि जल्द ही आप लोगों को एक अच्छी ख़बर मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है, इसका समाधान जल्द निकाला जाएगा।

हम भाजपा को करारी शिकस्त देंगे : राहुल गांधी

नीतीश कुमार की नाराजगी पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कोई भी नाराज नहीं है, मीडिया इससे जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है। मीडिया, बैठक के गठबंधन का भाईचारा नहीं दिखाता है। एक मुद्दा उठाकर मीडिया इसे बड़ा मुद्दा बना देती है। सनद रहे कि राहुल गांधी का यह बयान उस समय आया जब इंडिया गठबंधन में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर कई दौर की बैठकें हो रही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम जीत हासिल करेंगे। 2024 के आम चुनाव में हम भाजपा को करारी शिकस्त देंगे। सनद रहे कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से शुरू होने के बाद सोमवार शाम को नागालैंड पहुंची।

यह भी पढ़ें – Bihar: संगठन में कभी विश्राम या विराम नहीं होता- उमेश सिंह कुशवाहा  

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *