
Myanmar Army Aircraft: मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे के पास एक बड़ा हादसा हो गया है म्यांमार की सेना का एक विमान यहां क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि एक सैन्य विमान आज मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, इस हादसे में 6 लोग घायल हैं।
वहीं इस घटना के बाद मिजोरम के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने बताया कि बर्मी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं। मिजोरम के डीजीपी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पायलट के साथ विमान में कुल 14 लोग सवार थे। इन 14 लोगों में से 6 लोग घायल हैं। सभी घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सेना का विमान लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
म्यांमार से भागकर भारत आए सैनिक
बता दें कि म्यांमार में चल रहे सत्ता संघर्ष की दौरान स्थिति गंभीर बनी हुई है। हाल ही में म्यांमार से काफी ज्यादा संख्या में सैनिक भागकर अपनी जान बचाने के लिए भारत में आए थे। वहीं भारत ने म्यांमार से भागकर मिजोरम पहुंचे 184 सैनिकों को उनके देश वापस भेजा है। हालांकि म्यांमार से कुल 276 सैनिक भागकर मिजोरम पहुंचे थे जिसमें से 184 को सोमवार यानी 22 जनवरी को उनके देश भेजा गया। एक अधिकारी के मुताबिक, शेष 92 सैनिकों को मंगलवार यानी 23 जनवरी को वापस उनके देश में भेज दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:Delhi AIIMS News: बाहर से इलाज करवाने आए मरीजों के लिए राहत, इस समस्या से मिलेगा छुटकारा
Follow Us On Twitter-https://twitter.com/HindiKhabar