Madhya PradeshOther States

Mumbai: फ्लाइट हुई लेट तो रेनवे पर बैठकर खाना खाते दिखे यात्री

Mumbai: रनवे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें यात्री फ्लाइट लेट होने की वजह से रनवे पर ही बैठकर खाना खा रहे हैं। भीषण ठंड और कोहरे के चलते फ्लाइट अपने समय से लेट चल रही है। ऐसे में यात्रियों को कई मुश्किलें हो रही है और इसी कारण इंडिगो से जुड़े वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। पहले पैसेंजर्स का पालयट की पिटाई करना और अब  रनवे पर बैठकर खाना खाना। ये फ्लाइट अपने समय से 10 घंटे लेट चल रही थी। अब इस मसले में इंडिगो के खिलाफ एक्शन लिया गया है।

MoCA के ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने मंगलवार को इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को कारण बताओ नोटिस जारी कर घटना पर उनका जवाब मांगा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसके बाद यह बात सामने आई है कि इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को कारण बताओ नोटिस जारी कर घटना पर उनका जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि अगर दिन के अंत तक जवाब जमा नहीं किया गया तो ब्यूरो एयरलाइंस और हवाईअड्डे के खिलाफ वित्तीय दंड सहित कार्रवाई होगी।  

यह भी पढ़ें:Anand sharma quit congress: MP से कांग्रेस नेता ने दिया इस्तीफा, बोले… ‘जो कांग्रेस राम की नहीं है, वो किसी की नहीं’

Follow On Twitter- https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button