Other States

Mumbai Cylinder Blast : मुंबई में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Mumbai Cylinder Blast : मुंबई के मलाड इलाके में मंगलवार सुबह अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जोरदार धमाके से आस-पास के लोगों में डर है। घटना में करीब छह लोग गंभीर रुप से घायल हैं।

घायलों को अस्पताल में करया भर्ती

जानकारी के मुताबिक,यह हादसा मालवणी स्कूल के पास हुआ। जहां एक चॉल में सिलेंडर से संदिग्ध गैस रिसाव के बाद धमाका हो गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस प्रसाशन ने बताया कि सिलेंडर विस्फोट में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय निवासियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों की टीम पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।

पुणे में फटा सिलेंडर, 10 घायल

बता दें कि वहीं कुछ दिन पहले पुणे के दौंड शहर के पास होटल में एलपीजी सिलेंडर फट गया था। इस हादसे में होटल के दस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से पांच की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पुणे के ससून जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल की रसोई में एलपीजी सिलेंडर में तेज विस्फोट हुआ। उस समय रसोई में मौजूद पांच कर्मचारी भी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सभी कर्मचारी प्रवासी हैं। फिलहाल विस्फोट की सही वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- भारत-EU के बीच बड़ी डील, PM मोदी ने की घोषणा, अमेरिकी वित्त मंत्री ने यूरोप पर लगाए आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button