Mumbai Metro : मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एलबीएस रोड पर बन रहे मेट्रो पिलर का सीमेंट का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गुजर रहे ऑटो रिक्शा और एक कार पर गिर गया।
घायलों को कराया गया भर्ती
यह घटना जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास करीब 12:20 बजे हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार 3 से 4 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही Mumbai Fire Brigade, स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के कर्मचारी, वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
ट्रैफिक रुट किया गया डायवर्ट
पुलिस ने इलाके को घेरकर ट्रैफिक डायवर्ट किया और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह भी जांच हो रही है कि निर्माण के दौरान सुरक्षा नियमों का सही पालन किया जा रहा था या नहीं।
अपडेट जारी है-
ये भी पढ़ें- दुश्मन सावधान! भारतीय वायुसेना का बाहुबली विमान C-130J, चीन बॉर्डर पर दिखाया दम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









