Other States

Mumbai : बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगाया मकोका

Mumbai : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों का बचना अब मुश्किल हो गया है, मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर में गंभीर धाराएं जोड़ी हैं।

एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका की गंभीर धाराएं भी एफआईआर में जोड़ हैं। अब तक इस मामले में 26 लोगों को देश के अलग-अलग जगहो से गिरफ्तार किया गया है। इनमें से ज्यादातर गिरफ्तारियां महाराष्ट्र से हुई हैं। वही कुछ को यूपी और पंजाब से पकड़ा गया है।

अनमोल बिश्नोई की भूमिका

मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस हत्या के मामले में तीन लोगों को फरार बताया है। जिनका नाम शुभम लोनकर, निशान अख्तर और अनमोल बिश्नोई है, बता दें कि इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मकोका तब लगाया जब पुलिस को इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की भूमिका का पता चला और उससे जुड़े सबूत मिले।

अनमोल बिश्नोई के खिलाफ सबूत मिलने के बाद उसे क्राइम ब्रांच ने फरार घोषित कर दिया हैं। इस मामले में महाराष्ट्र कंट्रोल आफ ऑर्गेनाइज्ड क्राईम एक्ट यानी कि मकोका के संबंधित धाराएं भी जोड़ दीं।

महाराष्ट्र सरकार ने 1999 में बनाया

महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ट क्राइम एक्ट यानी कि मकोका जिसे महाराष्ट्र सरकार ने 1999 में बनाया था। इस एक्ट का उद्देश्य राज्य से संगठित अपराध को रोकना और साथ अपराध से निपटने के लिए विशेष प्रावधान करना है। एक्टर सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ भी मकोका लगाया गया है। मकोका कानून राजधानी दिल्ली में भी लागू है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2002 में इसे दिल्ली में लागू कर दिया था।

यह भी पढ़ें : प्रियंका और राहुल गांधी का वायनाड दौरा, करेंगे जनसभा को संबोधित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button