
MP News: 15 नवंबर को भाजपा जनजातीय गौरव दिवस पर शहडोल में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रदेश की सभी पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। शहडोल के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu in MP) शामिल होंगी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद ही रविवार को दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बात हुई है।
जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होगीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
सीएम शिवराज ने ट्वीट कर बताया कि मैंने राष्ट्रपति को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। हमारा सौभाग्य है कि राष्ट्रपति ने मध्यप्रदेश का निमंत्रण (Draupadi Murmu in MP) स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति का मध्यप्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। राष्ट्रपति 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल पधारेंगी। सीएम ने कहा कि संपूर्ण मध्यप्रदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सुनेगा।
CM शिवराज 15 नवंबर को करेंगे पेसा एक्ट लागू
आदिवासी वर्ग को साधने के लिए बीजेपी लगातार बड़े कार्यक्रम कर रही है। पिछले डेढ़ साल में बीजेपी ने प्रदेश में आदिवासी वोटरों (Draupadi Murmu in MP) को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के जबलपुर, भोपाल में बड़े कार्यक्रम आयोजित किए हैं। आदिवासी वर्ग के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 नवंबर को पेसा एक्ट लागू करने का ऐलान कर चुके है। पेसा एक्ट में आदिवासी ग्राम सभाओं को ताकत मिलेगी।