Madhya Pradeshराजनीति

65 सालों में कांग्रेस कुछ नहीं कर पाई, 10 सालों में मोदी ने तस्वीर बदल दी- शिवपुरी में बोले सिंधिया

MP Politics: केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गांव रायश्री में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा, हर सुख-दुख में सिंधिया परिवार इस क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा खड़ा रहा है और आगे भी खड़ा रहेगा। चाहे कोरोना काल हो या ओलावृष्टि का समय, हर समय सिंधिया परिवार का मुखिया होने के नाते वह दुख-सुख की इस घड़ी में क्षेत्र की जनता के साथ रहे हैं और आगे भी वह साथ रहेंगे।

ओलावृष्टि में सबसे ज्यादा मदद दिलवाई

रायश्री में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि पिछले दिनों यहां पर ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ। रायश्री, पिपरसमां, ककरवाया, मालाखेड़ी, मानपुर आदि गांवों किसानों को छह करोड़ रुपये से ज्यादा की राहत राशि का वितरण किया गया। यह पहली बार हुआ की 48 घंटे में पीड़ित किसानों को ओलावृष्टि की राहत राशि मिल गई। पीड़ित किसानों को राहत राशि के स्वीकृति पत्र के अलावा उनके खातों में यह राशि पहुंचाई गई। सिंधिया परिवार हमेशा से सुख-दुख में इस क्षेत्र की जनता के साथ रहा है, अब आने वाली सात मई को इस क्षेत्र को लोगों को आगे आकर अपना फर्ज निभाना है।

65 साल में कांग्रेस कुछ नहीं कर पाई

सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 65 साल सत्ता में रहने के बाद भी कांग्रेस कुछ नहीं कर पाई। 10 साल में मोदी जी ने देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। आज 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को गैस चूल्हे दिए गए हैं। किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है। सिंधिया ने कहा कि जो सम्मान किसान सम्मान निधि केंद्र की तरफ से छह हजार और राज्य की तरफ से छह हजार रुपये मिलती है, अगर वह 2020 में कांग्रेस की सरकार नहीं बदलते तो दो जुड़वा भाइयों के खाते में यह किसानों की राशि चली जाती।

राज्य सरकार की ओर से मिलने वाले छह हजार रुपये की राशि दोनों जुड़वा भाइयों के पॉकेट में चली जाती। लेकिन मैंने उनके पॉकेट से यह राशि निकालकर आपकी खाते में डाली है। इसलिए अब सात मई को एक बार फिर से मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है, उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए अबकी बार 400 पार के नारे के संकल्प को पूरा करना है।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: गुजरात में दहाड़ेंगे अमित शाह, लगाएंगे चुनावी ललकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button