Madhya Pradesh

MP News: CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, पुलिस की वर्दी में सुरक्षाकर्मियों के बीच घुसा शराबी

MP News: शहडोल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। एक अज्ञात शख्स नशे की हालत में पुलिस की वर्दी पहने सुरक्षा जवानों के बीच खड़ा था। वह दोपहर 12 बजे के आसपास उस प्वाइंट के पास जा पहुंचा, जहां से सीएम मोहन यादव को पॉलिटेक्निक मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रवेश करना था।

MP News: लड़कियों के बीच घुस गया फर्जी पुलिस

मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर युवक पुलिस के सामने ही खड़ा होकर रौब दिखा रहा था। जिस गेट से सीएम यादव को एंटर करना था, उसी गेट से सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाली लड़कियां प्रवेश कर रही थीं। उसी दौरान वह नशे की हालत में उनके बीच घुस गया और बात करने लगा।

जब वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने पूछा कि उक्त अज्ञात पुलिसकर्मी नशे की हालत में कैसे लड़कियों से बात कर रहा है, तभी वह भागने लगा। बड़ी बात ये थी कि अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में वह निकलकर भागने लगा, लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी ने उसे नहीं पकड़ा।

यह भी पढ़ें:Delhi High Court: जलभराव से निपटने में विफल है सिविल ऑफिसर

Follow Us On Twitter- https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button