Madhya Pradesh

MP News: ग्वालियर में तीखे रहे गर्मी के तेवर, तापमान 42 डिग्री के पार

MP News: ग्वालियर राजस्थान से आने वाली गर्म हवा के कारण शुक्रवार से ही गर्मी अपने पूरे शवाब पर आ चुकी है। इस सीजन में पहली बार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जो शनिवार को भी बना रहा। गर्म हवा के कारण सड़कें दोपहर 12 बजे के बाद ही सूनी हो गई थीं। जो लोग भी जरूरत के हिसाब से निकले वह सिर और हाथ पैर को पूरी तरह से ढक कर ही निकले।

 सबसे ज्यादा परेशानी रोजमर्रा मेहनत मजदूरी करके कमाने वाले लोगों को हुई। भीषण गर्मी में उन लोगों को निकलना और मजदूरी करना मजबूरी है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि फिलहाल एक-दो दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। राजस्थान से गर्म हवा और उसमें आद्रता नहीं होने के कारण तेज गर्मी का एहसास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि रविवार सोमवार से मौसम में कुछ तब्दीली आएगी और बादल छाने के साथ ही छुटपुट स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। वही लोगों की दिनचर्या में भी शनिवार को बदलाव देखा गया। अधिकांश लोग दोपहर 12 बजे से पहले ही अपने काम को समेट कर धूप से बचने की कोशिश कर रहे थे। वही सड़कें सूनी नजर आ रही थीं। मौसम विभाग का कहना है कि 2 दिन बाद गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर क्या  बोले CM भूपेश बघेल?

Related Articles

Back to top button