Madhya Pradesh

MP Election: पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे की कांग्रेस में हुई वापसी, कमलनाथ की मौजूदगी में ली सदस्यता

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की नजदीक आते ही चुनावी घमासान तेज हो गया है। ऐसे में नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। खुरई से विधायक रहे अरुणोदय चौबे की घर वापसी हो गई है। वह एक बार फिर कांग्रेस में वापस लौट आए हैं। अरुणोदय बीते साल सितंबर में पार्टी छोड़ी थी। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में चौबे की ये वापसी हुई है।

अरुणोदय चौबे के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद खुरई में कोई भूपेंद्र सिंह को टक्कर देने वाला प्रत्याशी नहीं बचा था। अब अरुणोदय चौबे के दोबारा कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनके खुरई से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। जानकारों का कहना है, अरुणोदय के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद खुरई में कांग्रेस खत्म हो गई थी। अब उनके वापस आने से आगामी विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह को चुनाव में चुनौती मिलना तय है।

क्यों दिया था कांग्रेस से इस्तीफा ?

खुरई में करीब डेढ़ साल पहले भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई थी। दोनों के बीच जमकर झड़प हुई थी। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अरुणोदय चौबे पर केस दर्ज हुए थे। उस समय उनको पार्टी का साथ नहीं मिला था। इस बात का जिक्र अरुणोदय ने अपने इस्तीफे में भी किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि लिखा है कि 30 साल से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहा हूं, लेकिन खुरई में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जो बर्ताव हुआ, उससे मैं और खुरई के सभी कार्यकर्ता दुखी है। इस बात का जिक्र कर कांग्रेस के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। अब करीब एक साल बाद चौबे की पार्टी में वापसी हुई है।

ये भी पढ़ें:MP Election 2023: सीएम शिवराज की गंगा यात्रा पर कमलनाथ का तंज, कहा..

Related Articles

Back to top button