ढाई महीने की बेटी का मां ने गला दबाया, डॉक्टरों ने CCTV में देखकर बचाई जान

Share

राजस्थान के झुंझुनू में एक मां ही अपनी ढाई महीने की बच्ची की जान की दुश्मन बन गई। महिला ने अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की।

RAJASTHAN CRIME
Share

राजस्थान के झुंझुनू में एक मां ही अपनी ढाई महीने की बच्ची की जान की दुश्मन बन गई। महिला ने अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। ये पूरी वारदात अस्पताल के CCTV में कैद हो गई। जिसे देखकर अस्पताल के स्टाफ भी काफी दंग रह गए। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार महिला झुंझुनू के बुहाना के सांगा गांव की रहने वाली है। 24 साल की महिला सुमन की ढाई महीने की बेटी श्रेया को सांस लेने में दिक्कत थी। महिला और उसका पति सोनू के साथ वो बच्ची को इलाज के लिए नारनौल के एक चिल्ड्रन हॉस्पिटल लेकर गई। बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वहीं, 2 सितंबर से ही सुमन बेटी के साथ हॉस्पिटल में ही थी।

10 सितंबर को बच्ची की हालत सुधरी तो उसे दूध पिलाने के लिए मां सुमन को दिया गया था। कुछ देर बाद ही बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद महिला की सास ने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने आकर चेक किया तो बच्ची की धड़कन फिर से कम हो रही है। डॉक्टर भी हैरान रह गए कि कुछ देर पहले बच्ची तो एक दम ठीक थी, अब अचानक क्या हो गया? डॉक्टर ने शक होने पर CCTV देखा। जिसमें दिखा कि महिला बेटी का गला दबा रही थी। आनन-फानन में मेडिकल स्टाफ ने मासूम को सीपीआर दिया। वहीं डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत की गई, जिसके बाद आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया।

बेटी नहीं चाहती थी महिला

बता दें कि, सुमन और सोनू की तीन साल पहले शादी हुई थी। 16 जून 2022 को सुमन ने बेटी को जन्म दिया। यह पहली संतान थी। सुमन को बेटी नहीं चाहिए थी। वहीं वो अपनी बेटी की बीमारी से परेशान थे। इसलिए उसने बेटी का गला दबाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *