
आज सोमवार दोपहर साढ़े 3 बजे मध्य प्रदेश में मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार होगा। रविवार रात सीएम मोहन यादव ने खुद इसकी जानकारी दी थी। CM मोहन यादव ने बताया कि सोमवार को दोपहर साढ़े 3 बजे शपथ ग्रहण होगा। वह इस कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली में तीन दिन रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की।
सीएम मोहन यादव ने बताया था, ‘सोमवार को मध्य प्रदेश के नए कैबिनेट का शपथ ग्रहण होगा. पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा के नेतृत्व में हम दोबारा से विकास के लिए डबल इंजन सरकार के रूप में आएंगे.’
25 दिसंबर को सोमवार को दोपहर साढ़े 3 बजे भोपाल के राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नेताओं के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। कितने लोगों को मंत्री बनाया जाएगा, इस बारे में भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। लेकिन चर्चा है कि 18 मंत्रियों को स्थान मिल सकता है।
इन लोगों के नाम पर चर्चा
प्रदुम्न सिंह तोमर की अगुवाई में मध्य प्रदेश सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है, इसमें किन लोगों को मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रदुम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, एदल सिंह कसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, प्रदीप लारिया, राकेश सिंह, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, ब्रिजेंद्र प्रताप सिंह, रीति।
कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की
कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले, सीएम मोहन यादव ने रविवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय सूचना तथा प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। 22 दिसंबर को सीएम यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। दिल्ली में पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात के दौरान कैबिनेट को लेकर नाम तय किया गया है, ऐसा बताया जा रहा है।
मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी शपथ ग्रहण के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। यह भी कहा जा रहा है कि अगले एक- दो दिन में कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट में यहां 15 लोगों को शामिल किया जा सकता है।
ये पढ़ें: महाराष्ट्र में Covid-19 के 50 नए केस, केरल में एक और मौत, देशभर में 24 घंटे में 707 मामले