Mohali Schools Bomb Threats : पंजाब के मोहाली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 16 निजी विद्यालयों को बम से संबंधित ईमेल भेजे गए। स्कूल प्रशासन ने फौरन कार्रवाई करते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी। स्कूल परिसरों को खाली करा दिया गया है।
पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ जांच जारी है। मानव मंगल स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल और लर्निंग पाथ्स स्कूल उन विद्यालयों में शामिल हैं जिन्हें ईमेल प्राप्त हुए। छात्रों को वापस घर भेज दिया गया।
मामले की गहन जांच में जुटी पुलिस
स्कूलों की गहनता से जांच की जा रही है। धमकी भरे ईमेल के बाद से सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि 16 स्कूल को बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। हमने स्कूल की जांच के लिए फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर जिलों से और बम निरोधक दस्ते बुलवाए हैं। एसएसपी ने कहा कि तलाशी अभियान में करीब 300 पुलिसकर्मी शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच में कुछ नहीं मिला।
पहले भी दी गई धमकियां
इससे पहले पिछले भी दिसंबर 2025 में पटियाला के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने परिसर की गहन जांच की और बाद में अफवाह निकली। इससे पहले अमृतसर और जालंधर के कई स्कूलों को भी इसी तरह बम से उड़ाने की धमकियां दी जा चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- Abhishek Sharma अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना मुश्किल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









