Meta की स्मार्ट ग्लास सेल्स ने तोड़े रिकॉर्ड, 2024 में बेचे गए 10 लाख यूनिट्स

Meta :

Meta : Meta की स्मार्ट ग्लास सेल्स ने तोड़े रिकॉर्ड, 2024 में बेचे गए 10 लाख यूनिट्स

Share

Meta : Meta के CEO, मार्क जुकेरबर्ग ने हाल ही में कंपनी के Ray-Ban स्मार्ट ग्लास की शानदार बिक्री के आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि 2024 में कंपनी ने 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की, जो कंपनी के लिए एक बड़ी सफलता है, खासकर जब यह ध्यान में रखा जाए कि भारत समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में यह डिवाइस अभी लॉन्च नहीं हुआ है।

मार्क जुकेरबर्ग ने 2025 के लिए भी एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने अपने टीम से सवाल किया, “क्या हम 2025 में 50 लाख यूनिट्स बेच सकते हैं?” और आगे कहा, “मैं समझता हूं कि हमारे लिए यह सवाल है कि क्या हम 10 लाख से 20 लाख यूनिट्स बेच सकते हैं, और क्या हम 10 लाख से 50 लाख तक पहुंच सकते हैं?”

2023 में लॉन्च हुआ था

कंपनी ने इस स्मार्ट ग्लास को 2023 में पहली बार लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद इसमें लगातार नए फीचर्स अपडेट्स के जरिए जोड़े गए हैं। ये ग्लास मल्टीमॉडल AI के साथ आता है, जो आप क्या देख रहे हैं, सुन रहे हैं और पढ़ रहे हैं, सब कुछ प्रॉसेस करता है। इसमें लाइव AI ट्रांसलेशन की सुविधा भी मिलती है।

“हमने एक नई कैटेगरी बनाई है”

जुकेरबर्ग ने कहा, “हमने इस कैटेगरी को इन्वेंट किया है और अब तक हमारे प्रतिस्पर्धी सामने नहीं आए हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी जल्द ही इस सेगमेंट में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बना रही है। संभावना जताई जा रही है कि Meta 2025 में नए स्मार्ट ग्लास को लॉन्च कर सकती है, जिसमें और भी अधिक उन्नत फीचर्स होंगे।

जल्द आएगा नया वेरिएंट

साथ ही कंपनी नए रीजन में भी अपने प्रोडक्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खासतौर पर भारत में Meta स्मार्ट ग्लास अभी उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। इन ग्लास में एक कैमरा भी शामिल है, जो लाइव वीडियो बना सकता है। इसके अलावा, आप इसे ब्लूटूथ से कनेक्ट करके कॉलिंग और अन्य कार्यों के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।

यह डिवाइस टेक कम्युनिटी में काफी लोकप्रिय हो चुका है और भारत में भी लोग इसे खरीदने के लिए उत्सुक हैं, भले ही अभी इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसे और अधिक रीजन में लॉन्च करेगी।

यह भी पढ़ें : ग्रामीण सड़कों की निगरानी के लिए AI तकनीक का होगा इस्तेमाल, नीतीश कैबिनेट ने लिया फैसला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

1 thought on “Meta की स्मार्ट ग्लास सेल्स ने तोड़े रिकॉर्ड, 2024 में बेचे गए 10 लाख यूनिट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें