Rajasthanराज्य

राजस्थान में संक्रामक बीमारी के खिलाफ महाअभियान, 2 करोड़ से ज्यादा पशुओं को लगेगा टीका

Rajasthan News : राजस्थान के पशुपालकों के लिए राज्य सरकार ने बडा कदम उठाया है। ‘खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम’ सातवें चरण की शुरुआत हो गई है। इसके तहत प्रदेश भर के 2.23 करोड़ से अधिक दुधारू पशुओं का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरुआत जयपुर के पास बगरू स्थित रामदेव गौशाला से की गई। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि जिले के 2.23 करोड़ गायों, भैंसों का टीकाकरण किया जाएगा।

क्या है खुरपका-मुंहपका बीमारी

यह दुधारू पशुओं में होने वाली संक्रामक वायरल बीमारी है, जो अक्सर गाय, सुअर, भेड़, बकरियों जैसे पालतू पशुओं को होती है। इसमें बुखार के साथ मुंह, जाभ और खुरों में फफोले जैसा घाव हो जाता है। मंत्री कुमावत ने पशुपालकों से अपील की है कि सभी पशुपालक अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे इस गंभीर बीमारी से पशुओं से बचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि पशु स्वस्थ रहेंगे तो आमदनी बढ़ेगी। इस दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों और पशु चिकित्सकों को तय समय-सीमा में टीकाकरण पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि राज्य 2030 तक इस बीमारी से मुक्त हो सके।

घर-घर चलेगा अभियान

टीकाकरण अभियान के अंतर्गत पशुपालन विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगे, ताकि अधिक से अधिक पशुओं को टीका लगाया जा सके। पशुपालन विभाग के निदेशक सुरेश मीणा ने बताया कि खुरपका-मुंहपका एक गंभीर बीमारी है। इससे पशुओं की उत्पादकता प्रभावित होती है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 लोगों की मौत, 250 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button