MEA : ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने किया पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का दौरा, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

MEA : भारत ने नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायुक्त के समक्ष एक मामला उठाते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। दरअसल, इस्लामाबाद में ब्रिटिश उच्चायुक्त ने 10 जनवरी को पाक अधिकृत कश्मीर का दौरा किया था।
ब्रिटिश उच्चायुक्त के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया
इस्लामाबाद में ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने विदेश कार्यालय के एक अधिकारी के साथ हाल ही में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का दौरा किया। इस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि उसने इस मामले पर नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायुक्त के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
उल्लंघन स्वीकार नहीं किया जा सकता
MEA ने एक बयान में कहा कि भारत ने बुधवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में एक अधिकारी के साथ ब्रिटेन के उच्चायुक्त की अत्यधिक आपत्तिजनक यात्रा को गंभीरता से लिया है। भारत की संप्रभुता और अखंडता का उल्लंघन स्वीकार नहीं किया जा सकता।
क्या है पूरा मामला?
भारत ने 10 जनवरी को ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के एक अधिकारी के साथ इस्लामाबाद में ब्रिटिश उच्चायुक्त की PoK की बेहद आपत्तिजनक यात्रा को गंभीरता से लिया। भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का ऐसा उल्लंघन अस्वीकार्य है। इस उल्लंघन को लेकर विदेश मंत्रालय ने भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
जेन मेरियट का मीरपुर से सलाम
इस्लामाबाद में ब्रिटिश उच्चायुक्त जेन मेरियट ने PoK दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर की। उन्होंने कहा कि मीरपुर से सलाम, ये ब्रिटेन और पाकिस्तान के लोगों के बीच आपसी संबंधों का केंद्र है। 70 फीसद ब्रिटिश पाकिस्तानी जड़ें मीरपुर से हैं, जिससे हमारा साथ मिलकर काम करना प्रवासी हितों के लिए महत्वपूर्ण हो गया है। आपके आतिथ्य के लिए धन्यवाद।
यह भी पढ़ें – Himanta Biswa Sarma: कांग्रेस ने ठुकराया राम मंदिर का निमंत्रण,तो हिमंत बिस्व सरमा ने कसा तंज
Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar