Uttar Pradeshराज्य

सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Maulana Abdul Salim Arrest : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। एसटीएफ ने मंगलवार को उसे बिहार से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे यूपी के बहराइच लाया गया, जहां उससे करीब आधे घंटे तक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

जेल भेजा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार, मौलाना को बहराइच नगर कोतवाली थाने में लाया गया। जहां करीब 30 मिनट तक पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल मौलाना को जिला कारागार भेज दिया गया है।   

मुख्यमंत्री की मां पर विवादित बयान का मामला

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मौलाना अब्दुल सलीम ने मुख्यमंत्री की मां के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद बहराइच समेत प्रदेश के कई जिलों में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। यूपी के कई जगहों में आरोपी का पुतला भी फूंका भी था।

मामले में विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने 8 मार्च को नगर कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से ही पुलिस और एसटीएफ की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं आखिरकार आरोपी अब प्रशासन के शिकंजे में है।  

ये भी पढ़ें – 1 अप्रैल से सोने से जुड़े नियमों में होगा बड़ा बदलाव, जानिए किस पर पड़ेगा असर?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button