health tips: खाली पेट सेब खाने के कई फायदे, जानें इसे खाने का सही तरीका

health tips: सेब खाना शरीर के लिए फायदेमंद तो होता ही है, लेकिन इसे खाने का सही तरीका पता हो। सेब में सारे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कई तरह के लाभ भी दे सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार भी कई चीजें ऐसी होती हैं, जिनका सेवन केवल समय पर ही करना चाहिए। अगर गलत समय पर फल का सेवन करते हैं, तो उसके पूरे लाभ प्राप्त नहीं हो पाते और कुछ साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं।
सेब खाने का सही समय
सेब का सेवन आपको हमेशा सुबह के समय ही करना चाहिए। दरअसल, सेब के अंदर डाइट्री फाइबर मौजूद होता है और इसमें पेक्टिन नाम का तत्व होता है। सुबह सेब खाने से पाचन भी दुरुस्त होती है और बाउल गतिविधियों को सही ढंग से हो पाने में मदद मिलती है। इससे कब्ज जैसी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

सेब को छील कर नहीं खाना चाहिए। सुबह हो सके तो इसे बिना काटे ऐसे ही प्राकृतिक रूप में खाएं। सेब के छिलके में ही पेक्टिन पाया जाता है और अगर छिलका उतारा दिया जाए, तो पूरे लाभ नहीं मिल पाएंगे। इसके साथ ही सेब को शाम के समय या फिर सोते समय भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से यह पाचन में लाभ नहीं पहुंचा पाती है और कुछ नुकसान भी देखने को मिल सकते है।