केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर आरजेडी सांसद मनोज झा का तंज… ‘आप जिनको खुश करने के लिए बोल रहे हैं उन्हें भी मुसीबत में डाल रहे हैं’

Manoj Jha to Bittu : राहुल गांधी को देश का नंबर वन आंतकी बताने वाली केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि शुचिता रहनी चाहिए. वहीं उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के वाले उनके बयान सुना दिए जाएं तो बिट्टू परेशानी में पड़ जाएंगे. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि आप जिनको खुश करने की कोशिश में लगें हैं, दरअअसल आप उनको ही परेशानी में डाल रहे हैं.
‘उनकी पूरी जिंदगी कांग्रेस में बीती’
राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा, किसान आंदोलन के दौरान उनके बयान सुना दूं तो बिट्टू साहब परेशानी में पड़ जाएंगे, क्या-क्या नहीं कहा था। वो नए परिवर्तित हैं, नए परिवर्तित के समक्ष चुनौतियां बहुत होती हैं। उसको ‘मोर क्रिश्चियन देन द पोप’ साबित करना होता है। उस मसले में वो भिड़े हुए हैं। उनकी पूरी जिंदगी कांग्रेस में बीती… आप पार्टी छोड़ कर दूसरी पार्टी में गए हैं मंत्री बने हैं लेकिन शुचिता रहनी चाहिए। आप जिनको खुश करने के लिए बोल रहे हैं उन्हें भी मुसीबत में डाल रहे हैं।
‘राहुल गांधी तो सबसे पहले हिंदुस्तानी ही नहीं’
बता दें कि भागलपुर में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गाँधी को लेकर अजीब बयान दे दिया था। मंत्री ने एक के बाद बयानों के कई तीर छोड़े। मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी तो सबसे पहले हिंदुस्तानी ही नहीं हैं। उन्होंने ज्यादा समय बाहर बिताया है. उनके दोस्त, उनके रिश्तेदार वहां हैं। उनको इस देश के साथ ज्यादा प्यार नहीं है।
‘राहुल गांधी खुद देश के नम्बर वन टेररिस्ट’
उन्होंने कहा था कि देश के बॉर्डर पर सिख हैं उनको गिराने की कोशिश वो करते हैं। बम बारूद बनाने वालों ने राहुल गांधी की बात को सराहा है। जो देश के दुश्मन हैं, जो जहाजों को उड़ाने की, रेल दुर्घटना का काम करते हैं वो लोग राहुल गांधी के सपोर्ट में आ गए। राहुल गांधी खुद देश के नम्बर वन टेररिस्ट हैं. अगर किसी पर इनाम होना चाहिए, या देश का का सबसे बड़ा दुश्मन अगर एजेंसीस को मानना चाहिए तो वो राहुल गांधी हैं.
‘उनको किसी भी चीज की समझ नहीं’
वहीं उन्होंने यह भी कहा था, उनको किसी भी चीज की समझ नहीं है। इस बार तो उन्होंने अलग ही बोल दिया कि सिखों को कड़ा नहीं पहनने दिया जाता है. कोई सिख कह दे कि कड़ा नहीं पहनते। भागलपुर में कोई सिख कह दे कि पगड़ी नहीं पहन सकते कड़ा नहीं पहन सकते. यह कह दे तो हम भाजपा अभी छोड़ देंगे।
यह भी पढ़ें : अधिकांशतः सूखी रहने वाली फल्गु नदी में अचानक आया पानी, बीच मझधार में फंसीं कई जिंदगानी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप