
Manmohan Singh Death : देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। शनिवार को मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार होगा। राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से अपील की है। मनमोहन सिंह का समाधि स्थल के लिए सरकार जमीन दे। समाधि स्थल का यमुना नदी के पास निर्माण हो।
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से अपील की है। बताया जा रहा है कि केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी ने इसी को लेकर बात की है। मनमोहन सिंह का समाधि स्थल बनने को लेकर 2013 में यूपीए की सरकार के फैसले की बात करें तो राजघाट के राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर समाधि होगी। हालांकि अभी केंद्र सरकार ने कुछ नहीं कहा है।
कल होगा अंतिम संस्कार
आपको बता दें कि शनिवार को मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार होगा, वहीं मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर सबसे पहले कांग्रेस दफ्तर में अंतिम दर्शन के लिए ले जाया जाएगा, वहीं आज कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी ठंड, पहाड़ों पर दिखी बर्फ की चादर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप