Manipur News : युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मणिपुर में एक बार फिर NDA सरकार बन गई है। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने सीएम के रूप में शपथ दिलाई।
मचा किपगेन और लोसी डिखो को मणिपुर का नया डिप्टी सीएम बनाया गया। लोसी डिखो नागा पीपल्स फ्रंट के विधायक हैं। आज ही, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मणिपुर में 356 दिन से लागू राष्ट्रपति शासन को हटाया है।
उन्होंने दिल्ली स्थित मणिपुर भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शपथ ली। मणिपुर की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं मचा किपगेन, जिन्हें आज ही शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही, राज्य में एक बार फिर NDA की सरकार बनी है।
एन. बीरेन सिंह ने दिया था इस्तीफा
मणिपुर में पिछले साल मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था। यह कदम गैर-आदिवासी मैतेई और आदिवासी कुकी समुदायों के बीच लगातार जारी जातीय हिंसा के बाद उठाया गया था।
ये भी पढ़ें- दिल्ली से ऊना जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, शीशे टूटे, यात्रियों में दहशत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








