Mallikarjun Kharge Remark At PM Modi लक्षद्वीप जा रहे, मणिपुर जाइए और हाल देखिए

Mallikarjun Kharge Remark At PM Modi
Mallikarjun Kharge Remark At PM Modi सियासत के खेल में विपक्ष द्वारा की गई हर छोटी गलती, हर छोटी बात को मोहरा बना कर अपनी चाल चलना बेहद आम है। एक दूसरे को मात देने के लिए जनता के सामने दूसरी पार्टी की गलतियां रखना और खुद के काम को महत्व देना भी आम है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप यात्रा को भी विपक्ष ने मुद्दा बना लिया है। अब इस बात पर राजनीति शुरू हो गई है कि जब पीएम मोदी लक्षद्वीप जा सकते हैं तो मणिपुर क्यों नहीं जा सकते।
Mallikarjun Kharge Remark At PM Modi
“लक्षद्वीप जा सकते हैं पर मणिपुर क्यों नहीं जाते”
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिनों लक्षद्वीप की यात्रा पर गए थे। यहां खिंचाई गई पीएम मोदी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं। इसे लेकर अब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनपर निशाना साधा है। खरगे का कहना है कि पीएम मोदी लक्षद्वीप जा सकते हैं, फोटो खिंचा सकते हैं पर मणिपुर की हालत इतनी खराब होने के बावजूद वहां क्यों नहीं जाते।
“क्या मणिपुर नहीं है देश का हिस्सा”
मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि मोदी जी मणिपुर क्यों नहीं जाते हैं, क्या वो देश का हिस्सा नहीं है। वो लक्षद्वीप जा सकते हैं। आप मणिपुर जाकर देखो, क्या हाल है उसका। उन्होंने कहा कि हम एक बहुत बड़ा भारता जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। 14 जनवरी को इस यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होगी और देश के 15 राज्यों के 100 लोकसबा सीटों और 300 से अधिक विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी।
ये भी पढ़ें: MARCOS Commandos News: सोमालिया में हाईजैक हुए जहाज को मार्कोस कमांडो ने किया रेस्क्यू
“हर जगह नए-नए कपड़े पहनकर आते हैं नजर”
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस भारत न्याय यात्रा पर कहा कि यह पैदल यात्रा 6700 किमी की होगी। देश के बुनियादी मुद्दों पर ये यात्रा निकाली जा रही है। मणिपुर पर पीएम मोदी का घेराव करते हुए खरगे ने कहा, ‘मणिपुर में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी और अभी भी हो रही है। मोदी जी समुद्र में जा रहे हैं। मंदिर जा रहे हैं। हर जगह नए-नए कपड़े पहनकर वो नजर आते हैं। हर दिन भगवान के दर्शन की तरह उनका दर्शन होता है। लेकिन मोदी जी मणिपुर क्यों नहीं जा रहे हैं। क्या मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है। वो लक्षद्वीप जा सकते हैं। आप मणिपुर जाकर देखों कि उसकी हालत क्या है।’
लक्षद्वीप को 1,150 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात
दरअसल, पीएम मोदी बीते दिनों लक्षद्वीप और केरल के दौरे पर गए थे। लक्षद्वीप को पीएम मोदी ने 1,150 करोड़ की लागत से बन रहे परियोजनाओं की सौगात दी। इसके बाद वो केरल के लिए रवाना हुए। बता दें कि लक्षद्वीप में उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्कूबा डाइविंग की और लक्षद्वीप के समुद्री तटों का भी लुत्फ उठाया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं।
Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK