CM नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ में 152 करोड़ 87 लाख रूपए का उद्घाटन और शिलान्यास किया

Mahendragarh :

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Share

Mahendragarh : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ दौरे के दौरान जिले की विकास योजनाओं की झड़ी लगा दी। वीरों की धरती को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कुल 152 करोड़ 87 लाख रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

स्वास्थ्य और पशुपालन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

  • मुख्यमंत्री ने पशु औषधालय और पशु चिकित्सालय के लिए 1.51 करोड़ रुपये की घोषणा की, जो उचित भूमि उपलब्ध होने पर स्वीकृत किए जाएंगे।
  • इसके अतिरिक्त, पशु औषधालय के उन्नयन के लिए 40 लाख रुपये देने की घोषणा भी की गई।
  • वीएलडीए कॉलेज खोलने की संभावनाएं भी जांची जाएंगी।

किसानों को मिलेगी राहत

  • जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के पैसे जमा करवा दिए हैं, उन्हें अगले तीन महीने में कनेक्शन मुहैया कराए जाएंगे।

बिजली व्यवस्था होगी सुदृढ़

  • मकानों के ऊपर से गुजरने वाली चिन्हित हाई वोल्टेज लाइन को शिफ्ट करने के लिए 3 करोड़ रुपये बजट से दिए जाएंगे।
  • महेंद्रगढ़ शहर में चिन्हित LT लाइन की जगह LT केबल बिछाई जाएंगी।
  • डालनवास गांव में 33 केवी का नया सब स्टेशन बनाया जाएगा।
  • महेंद्रगढ़ में भी 33 केवी सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी।
  • 56 बीपीएल कॉलोनियों में बिजली की व्यवस्था की जाएगी।

कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा

  • महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नई अनाज मंडी बनाई जाएगी।
  • चार माइनरों के पुनर्निर्माण के लिए 6 करोड़ 60 लाख रुपये मंजूर किए गए।

सड़कों और अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण

  • 180 किलोमीटर सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
  • 36.85 किलोमीटर की सड़कों की स्पेशल रिपेयर जून तक पूरी कर ली जाएगी।
  • 78.71 किलोमीटर लंबी 16 सड़कों की मरम्मत के लिए 44 करोड़ 53 लाख रुपये की घोषणा की गई।

शिक्षा और परिवहन को बढ़ावा

  • महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 18 स्कूलों के सुदृढ़ीकरण और भवन निर्माण के लिए 5 करोड़ 38 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।
  • जिले में रोडवेज का सब डिपो स्थापित किया जाएगा।

गांवों के लिए अलग बजट

  • महेंद्रगढ़ जिले के गांवों के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महेंद्रगढ़ को एक विकसित और आदर्श जिला बनाना सरकार का लक्ष्य है और सभी योजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी।

ये भी पढ़ें: इसरो का 101वां मिशन असफल, EOS-09 सैटेलाइट नहीं पहुंच सका कक्षा में, तीसरे चरण में आई तकनीकी गड़बड़ी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप