उद्धव गुट अकेले लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव, संजय राउत ने दी जानकारी

Maharashtra :

Maharashtra : उद्धव गुट अकेले लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव, संजय राउत ने दी जानकारी

Share

Maharashtra : शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार (11 जनवरी) को कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में आने वाले विभिन्न स्थानीय निकाय के चुनावों को अकेले लड़ेगी। राज्यसभा सदस्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘इंडिया ब्लॉक’ और ‘महा विकास अघाड़ी’ गठबंधन लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए हैं।

संजय राउत ने कहा, ‘गठबंधन में, अलग-अलग दलों के कार्यकर्ताओं को अवसर नहीं मिलते हैं, और यह राजनीतिक दलों के संगठनात्मक विकास में बाधा डालता है। हम अपने दम पर मुंबई, ठाणे, नागपुर और अन्य नगर निगमों, जिला परिषदों और पंचायतों में चुनाव लड़ेंगे। इन चुनावों में हम अपने कार्यकर्ताओं को मौका देंगे।’ उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी को संकेत दिए हैं कि उसे अकेले चुनाव लड़ना चाहिए।

लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया ब्लॉक की एक भी बैठक नहीं हुई

वहीं विधानसभा चुनाव में एमवीए की करारी हार पर आरोप-प्रत्यारोप में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार पर निशाना साधते हुए, संजय राउत ने कहा, ‘जो लोग आम सहमति और समझौते में विश्वास नहीं करते हैं, उन्हें गठबंधन में रहने का कोई अधिकार नहीं है।’ उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया ब्लॉक की एक भी बैठक नहीं हुई है।

संजय राउत ने कहा, ‘हम इंडिया ब्लॉक के लिए एक संयोजक तक नियुक्त नहीं कर पाए। यह ठीक नहीं है। गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में, बैठक बुलाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की थी।’

मोदी भगवान हैं : संजय राउत

ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामथ के पहले पोडकास्ट इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री से पूछे गए एक सवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया कि मैं भी इंसान हूं और गलतियां कर सकता हूं। इस बयान को लेकर संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी भगवान हैं, मैं उन्हे इंसान नहीं मानता, ईश्वर तो ईश्वर है। अगर कोई उन्हे भगवान का अवतार घोषित करता है तो वह इंसान कैसे हो सकते हैं? वह विष्णु के 13वें अवतार हैं यदि कोई व्यक्ति जिसे भगवान माना गया है वह कहता है कि वह मनुष्य है, तो कुछ गलत है। इसमें केमिकल लोचा है।’ राउत ने कुछ बीजेपी नेताओं द्वारा पीएम मोदी को भगवान का अवतार बताए जाने के संदर्भ में उपरोक्त टिप्पणी की।

यह भी पढ़ें : एक्टर टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *